नवीनतम समाचार

#नवीनतम समाचार

महिला उद्यमिता का उदय: उत्तर प्रदेश की महिलाएं बदल रहीं हैं स्टार्टअप की तस्वीर

* महिलाओं द्वारा संचालित स्टार्टअप में देश में दूसरे स्थान पर है उत्तर प्रदेश

* 1780 महिलाओं ने अपने दम पर शुरू किया अपना बिजनेस

* महिला उद्यमियों के लिए 50% अतिरिक्त अनुदान की व्यवस्था

आज के समय में बेटियों को किसी से भी कम आंकना सबसे बड़ी भूल होगी। बेटियां हर मोर्चे पर खुद को साबित कर रही हैं, चाहे वह करियर और शिक्षा हो, या फिर स्टार्टअप की चुनौतीपूर्ण दुनिया में अपने कदम जमाने की बात। अपने हुनर और दृढ़ संकल्प के साथ, वे अपने परिवार, प्रदेश और देश का गौरव बढ़ा रही हैं।

उत्तर प्रदेश में महिला उद्यमिता तेजी से बढ़ रही है, और राज्य की महिलाएं स्टार्टअप के क्षेत्र में नए आयाम स्थापित कर रही हैं।   रिपोर्ट्स के अनुसार, महिलाओं द्वारा संचालित स्टार्टअप्स के मामले में उत्तर प्रदेश देशभर में दूसरे स्थान पर है। प्रदेश की 1780 महिलाओं ने अपने दम पर स्टार्टअप्स की शुरुआत की है, जो न केवल उनके प्रदेश, बल्कि पूरे देश का नाम रोशन कर रही हैं।

यूपी में महिला स्टार्टअप्स की प्रभावी वृद्धि

केंद्र सरकार की आई रिपोर्ट "भारत में महिलाएं एवं पुरुष - 2023" के अनुसार, उत्तर प्रदेश में महिला उद्यमियों द्वारा स्थापित स्टार्टअप्स की संख्या लगातार बढ़ रही है। 2023 में महिलाओं द्वारा संचालित स्टार्टअप्स की संख्या 1780 तक पहुंच गई, जबकि 2022 में यह संख्या 1290 थी। इस वृद्धि को 2017 से तुलना की जाए, तो उस समय यह संख्या मात्र 140 थी। 2017 से 2023 तक यूपी में महिला नेतृत्व वाले कुल 5556 स्टार्टअप्स मान्यता प्राप्त हुए हैं।

महिला उद्यमियों के लिए 50% अतिरिक्त अनुदान

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की मंशा के अनुरूप, उत्तर प्रदेश सरकार ने स्टार्टअप्स में महिलाओं की भागीदारी को बढ़ावा देने के लिए कई अहम कदम उठाए हैं। महिला उद्यमियों को अतिरिक्त 50 प्रतिशत का अनुदान दिया जा रहा है, जिससे उन्हें आर्थिक सहायता मिल सके। एक स्टार्टअप के लिए कुल 7.5 लाख रुपये का अनुदान उपलब्ध कराया जाता है, और यदि स्टार्टअप में 26 प्रतिशत से अधिक महिलाओं की भागीदारी हो, तो उन्हें 3.75 लाख रुपये का अतिरिक्त अनुदान प्राप्त होता है।

साथ ही, महिला उद्यमियों को एक साल के लिए हर महीने 17,500 रुपये का भरण-पोषण भत्ता भी दिया जा रहा है। इन योजनाओं का लाभ उठाकर उत्तर प्रदेश की कई महिलाओं ने अपने सपनों को साकार किया है और अपने स्टार्टअप्स के माध्यम से एक नई मिसाल कायम की है।

उत्तर प्रदेश: महिला उद्यमियों की नई पहचान

उत्तर प्रदेश की महिलाओं ने स्टार्टअप की दुनिया में अपनी जगह बना ली है। सरकार के सहयोग और महिलाओं की मेहनत के चलते, प्रदेश में महिला उद्यमिता का नया युग शुरू हो चुका है। यह बदलाव न केवल महिलाओं की सफलता की कहानी है, बल्कि राज्य की प्रगति में एक महत्वपूर्ण योगदान भी है।

हमारे वॉलंटियर बनें

आइए, एक साथ कदम बढ़ाएं और अपने देश को एक बेहतरीन भविष्य की ओर अग्रसर करें।

हमारे साथ जुड़ें!

हमारी योजनाओं और गतिविधियों के बारे में विस्तृत जानकारी प्राप्त करें और एक बेहतर भविष्य की दिशा में महत्वपूर्ण योगदान दें।